मुलताई| दुनावा के ढाबा संचालक ने चौकी में पदस्थ एसआई पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

मुलताई| दुनावा के ढाबा संचालक ने चौकी में पदस्थ एसआई पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
 
मुलताई| दुनावा के ढाबा संचालक ने चौकी में पदस्थ एसआई पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीण ने एसपी से भी शिकायत की। खल्ला निवासी ढाबा संचालक सुजीत सूर्यवंशी ने बताया उसके ढाबे पर एसआई आरके मीणा आकर भोजन करते हैं। भोजन करने के बाद बिना रुपए दिए चले जाते हैं। 17 अगस्त को ढाबे पर भीड़ होने के कारण एसआई को भोजन देने में देरी हो गई। इस स्थिति में एसआई बिना भोजन किए चले गए। इसके बाद उसे चौकी पर बुलाकर बिना कारण बैठाए रखा। सुजीत ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसआई ने बताया सुजीत के ढाबे पर शराब बिकने की सूचना मिली थी। ढाबे पर दबिश देने के बाद पूछताछ के लिए उसे लाए थे। भोजन करना और रुपए नहीं देने का आरोप झूठा है

 

 

Source : 10000

6 + 4 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]